Connect with us

Koli Dhek Lake lohaghat Champawat: चंपावत: लोहाघाट की कोली ढेक झील बनी पर्यटकों का हब

Koli Dhek Lake lohaghat Champawat

Uttarakhand Tourism

उत्तराखंड

Koli Dhek Lake lohaghat Champawat: चंपावत: लोहाघाट की कोली ढेक झील बनी पर्यटकों का हब

Koli Dhek Lake lohaghat: चंपावत की खूबसूरत वादियों में बनी कृत्रिम झील कोली ढेक पर्यटकों की बन रही पहली पसंद

Koli Dhek Lake lohaghat: वैसे तो उत्तराखंड में कई पर्यटन स्थल है जो हमेशा ही पर्यटकों की खास पसंद है रहे हैं। लेकिन आज हम आपको जिस पर्यटन स्थल से रूबरू कराने जा रहे हैं वो अपने आप में बेहद खास तो है ही साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा देने का कार्य करेगा। जी हां हम बात कर रहे हैं चंपावत जिले के अंतर्गत लोहाघाट क्षेत्र में बनी कृत्रिम झील कोली ढेक की जो की चारों ओर से देवदार से घिरा हुआ है। आपको बता दें कि कोली ढेक लेक लोहाघाट से पाटी देवीधुरा रुट पर 2किमी और चंपावत से मात्र 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झील का निर्माण कार्य वर्ष 2017-18 में शुरू हुआ था और फिर कोरोना महामारी के चलते इसका कार्य रोकना पड़ा। वर्ष 2022 में जब इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ तो यह लोहाघाट क्षेत्र वासियों के लिए रोजगार का एक बड़ा सपना बनकर आया। आज यह झील सिर्फ पर्यटन का ही केंद्र नहीं है बल्कि स्थानीय लोगों को होटल, टैक्सी और नौकायन से जुड़े कोई रोजगार उपलब्ध करा रहा है।

यह भी पढ़िए: उत्तराखंड में हिमालय दर्शन की सबसे खास जगह है चौकोड़ी

सिंचाई विभाग और पर्यटन विभाग के सहयोग से बनी यह कृत्रिम झील लगभग 30 करोड रुपए की लागत से बनी है। अगर बात करें झील की लंबाई की तो लगभग 2 किलोमीटर है चौड़ाई 80 मी और गहराई लगभग 21 मीटर है। झील लगभग 6.6 लाख क्यूसेक पानी संग्रहण कर सकता है। बताते चलें कि झील में पानी छोड़ने से लेकर इसके मेंटेनेंस का कार्य भी सिंचाई विभाग ही करता है। हमें तो यह लगता है कि अगर पर्यटन विभाग ने इसका रख रखाव अच्छे से किया साथ ही और अधिक विकसित किया तो यह भविष्य में उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटन हब बन जाएगा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uttarakhand Tourism

To Top