Connect with us

Timla Fruit Benifits Hindi: तिमले के फायदे जान चौंक जाएंगे आप..

Timla Fruit Benifits Hindi uttarakhand

UTTARAKHAND FRUITS

उत्तराखंड

Timla Fruit Benifits Hindi: तिमले के फायदे जान चौंक जाएंगे आप..

Timla Fruit Benifits Hindi : कहीं भी उग जाने वाले तिमले के औषधीय गुण है बेहद सेहतमंद 

Timla Fruit in uttarakhand: उत्तराखंड के स्वादिष्ट फलो के बारे मे आप सभी ने सुना होगा लेकिन क्या आप लोग जानते है की उत्तराखंड मे एक ऐसा फल भी पाया जाता है जिसकी सब्जी और अचार उत्तराखंड मे लोकप्रिय है| जी हां आप सही समझे उस फल का नाम है तिमला जिसे तिमिल और तिमलु भी कहा जाता है| तो चलिए आज आपको उस लोकप्रिय स्वादिष्ट फल के बारे में जानकारी देते है| दरअसल तिमला एक मात्र फल ही नही बल्कि एक सब्जी भी हैं इसका उपयोग सब्जी के रूप मे भी पहाड़ी लोगों द्वारा किया जाता है | तिमला जब कच्चा होता है तो इसका रंग हरा रहता है और लोगों द्वारा इसकी सब्जी, अचार भी बनाई जाती है इतना ही नही कच्चे तिमले को कुछ लोग सरसों के तेल मे डाल कर उसमे पिसा हुआ नमक डाल कर भी खाते है जिसे आम भाषा मे कछमोली कहा जाता है। तिमले का फल अप्रैल ,जून मे आपको आसानी से प्राप्त हो जायेगा इतना ही नही तिमले का वृक्ष सभी खास पेड़ों में से एक है | तिमले की एक विशेष खासियत यह भी है की यह औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है| तिमला फल जब पकता है तो इसका रंग लाल ,पीला या फिर काला हो जाता है जो दिखने मे तो आकर्षक लगता ही मगर खाने मे भी बहुत स्वादिष्ट होता है|

यह भी पढ़ें- Buransh flower juice Benifits: बुरांश के जूस के फायदे जान चौंक जाएंगे आप

तिमला के सेवन से होने वाले बड़े फायदे (Timla Fruit Benifits Hindi)

तिमला में पाए गए फैटी एसिड: तिमला कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में मददगार साबित हुआ है। जी हां वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) की केमिस्ट्री डिवीजन के शोध में पता चला है कि तिमला के तेल में चार ऐसे फैटी एसिड हैं, जिनसे कैंसर समेत अन्य बीमारियों का इलाज संभव है।

  1. -वैसीसिनिक एसिड जिसमें इसमें कैंसररोधी क्षमता मौजूद होती है।
  2. -ए(अल्पा) लाइनोलेनिक एसिड जो हृदय संबंधित विभिन्न गम्भीर बीमारियों के इलाज में कारगर साबित है।
  3. -लाइनोलेनिक एसिड हृदय की धमनियों के ब्लॉकेज हटाने में बेहद कारगर साबित।
  4. -ऑलिक एसिड यह शरीर में लो-डेंसिटी लाइपोप्रोटीन की मात्रा को कम करता है अर्थात यह एसिड कोलेस्ट्रोल को काम करने में सहायक है।
  • 1. तिमला नामक यह फल पोटेशियम का सबसे अच्छा स्रोत माना गया है जो ब्लड प्रेशर शुगर जैसी समस्याओं को नियंत्रित करता है|
  • 2. तिमले में फिनोलिक नामक तत्व भी पाए जाते हैं जो एक जीवाणुनाशक गुण युक्त माना जाता है|
  • 3 दिल की बीमारियों के लिए भी यह फल काफी ज्यादा किफायती माना जाता है |
  • 4 यदि किसी के हृदय की धमनियां ब्लॉकेज हो जाती है तो उन्हें हटाने में भी यह फल बहुत ज्यादा सहायक है |
  • 5 तिमला चर्बी को कम करने मे भी सहायता प्रदान करता है|

यह भी पढ़ें- Kafal fruit in uttarakhand: देवभूमि का अमृत है काफल अल्सर जैसी कई गंभीर बीमारियों के लिए रामबाण इलाज

रचना भट्ट लम्बे समय से मिडिया क्षेत्र में कार्यरत हैं और संपादकीय कार्य में निपुण हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री धारक रचना भट्ट देवभूमि दर्शन मिडिया पर भी संपादकी कार्य करती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in UTTARAKHAND FRUITS

To Top